Tag: बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द

  • बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- हमारे लोकतंत्र के लिए यह अशुभ संकेत

    You are currently viewing बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- हमारे लोकतंत्र के लिए यह अशुभ संकेत

    Big news: Rahul Gandhi’s parliament membership cancelled, Congress leader Shashi Tharoor said – this is an ominous sign for our democracy

    बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- हमारे लोकतंत्र के लिए यह अशुभ संकेत

     

     

    नई दिल्लीः बीते दिनों सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा है, जिसके चलते उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। राहुल केरल के वानयाड से सांसद थे और उन्हें वीरवार को कोर्ट द्वारा मिली सजा के बाद आज लोकसभा सचिवलाय ने राहुल गांधी दी संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले गुजरात में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही ऊपरी अदालत में चुनौती के लिए 30 दिनों की मोहलत भी दी थी. मामला 2019 का है, जब लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है.’ राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए थे.

    वहीं इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई. वह आपके और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे और इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करेंगे, लड़ाई जारी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर देश के लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत करार दिया है. शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर ही इसकी तेजी से मैं स्तब्ध हूं. यह दस्तानों से ओझल राजनीति है और यह हमारे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है।