Big news: Bullets fired at police personnel in Moga, one policeman seriously injured
बड़ी खबरः मोगा में पुलिस कर्मी पर चली गोलियां, एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल
मोगाः मोगा के अंतर्गत आते गांव खोटे में उस वक्त दहशत फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस कर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने घायल कर्मी को उपचा के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान जसप्ररीत सिंह खोटे निवासी जीरा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार वारदात देर रात उस वक्त हुई जब जसप्रीत सिंह अपने घर आया तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए मोगाा के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर प हुंची पुलिस फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दें कि जसप्रीत सिंह खोटे जो जीरा में पुलिस ड्यूटी कर रहा था।







