Tag: बड़ा हादसा

  • बड़ा हादसा, Truck और ट्रॉली की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की  हुई मौत…

    You are currently viewing Hoshiarpur में बड़ा हादसा, Truck और ट्रॉली की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death

    Major accident in Hoshiarpur, massive head-on collision between truck and trolley, 1 dead

    बड़ा हादसा, Truck और ट्रॉली की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की  हुई मौत…

    •  होशियारपुर: होशियारपुर के अन्तर्गत आते कस्बा भूंगा के पास बुधवार सुबह उस वक्त भयानक सड़क हादसा हो गया, जब यहां होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर सेब से भरे एक ट्रक की लकड़ी से भरी ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि सेब से भरा ट्रक दसूहा से होशियारपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर पहुंचा तो सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रॉली के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा JCB बुला कर ट्रक को साइड करवाया जा रहा है।

  • बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; मची चीख-पुकार

     बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; मची चीख-पुकार

     

     

    प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित हो पलट गई। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ये हादसा हंडिया इलाके के सैदाबाद भेस्की में हुआ है। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, करीब दर्जन भर घायल हो गए। सूचना पाकर प्रशासन की बचाव टीम पहुंच गई है और घायल बच्चों को पास के नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, सभी छात्र जौनपुर जिले के कांति देवी इंटर कॉलेज के छात्र थे। स्कूल प्रबंधन छात्रों को टूर पर ले जा रहा था। बस किराए की थी और इन्हें पिकनिक मनाने प्रयागराज ले जाया रहा था। बस में 60 से ज्यादा छात्र सवार थे। बताया जाता है कि बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी एक बाइक सवार सामने आ गया। बस के ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए तत्काल ब्रेक मारी, लेकिन बस पलट गई।

    इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। उसके शीशे टूट गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव में लगी हुई है। मौके पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं।

  • बड़ा हादसा, बरसाती तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से हुई मौत

     बड़ा हादसा, बरसाती तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से हुई मौत

    नई दिल्ली- गुरुग्राम में तेज बारिश के बीच रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर-111 में बरसाती तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद सभी बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार सभी बच्चे पास की कालोनी शंकर विहार के रहने वाले थे।