Tag: बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़

  • बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, दोनों ओर से चल रही गोलियां

    बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, दोनों ओर से चल रही गोलियां

     

    बटाला : पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए आप सरकार व पुलिस की टीमें लगातार एक्शन मोड में हैं। वहीं इस समय एक बड़ी खबर बटाला से आ रही है। प्रथम जानकारी के अनुसार यहां पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बटाला के गांव कोटला बोझा में ए कैटेगरी का गैंगस्टर बबलू किसी घर में छिपा है। जिसके बाद गैंगस्टर को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों ने गांव को घेरा डाल लिया। हालांकि इस एनकाउंटर में गैंगस्टरों ने भी पुलिस पर जवाबी फायरिंग की जा रही है।

    फिलहाल दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है। वहीं इस मुठभेड़ के कारण आस-पास के इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं।