Tag: बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या

  • बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या, मौके से फरार

    बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या, मौके से फरार

    In Batala, two real brothers killed the young man by stabbing him for 1 thousand rupees, absconding from the spot

    बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या, मौके से फरार

     

    बटालाः बटाला के अंतर्गत आते कस्बा घुमान में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो सगे भाईयों ने केवल 1 हजार रुपए के लेन-देन के चलते एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल बटाला में थाना घुमान के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि जान गंवाने वाला अजय निवासी गांव वीला बज्जू ने अपने एक रिश्तेदार साहिल से करीब एक हजार रुपए लेने थे। शुक्रवार को साहिल ने उसे पैसे लेने के लिए फोन पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास बुलाया था। इस दौरान साहिल के साथ उसका भाई रोहन भी साथ था। वहीं, अजय के साथ उसका मौसेरा भाई चरणजीत था।

    चरणजीत के अनुसार उनके वहां पहुंचने पर आरोपित साहिल और उसके भाई रोहन ने अजय के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान बात बढ़ गई और साहिल ने अजय को चाकू मार दिया। खून निकलने पर दोनों भाई फरार हो गए। घायल अजय की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर करवाई कर रही है।