Tag: फिल्लौर में शर्मसार हुई खाकी

  • फिल्लौर में शर्मसार हुई खाकी, पुलिस मुलाजिम ने उतारी महिला के कानों का बालियां, लोगों की जमकर खातिरदारी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing फिल्लौर में शर्मसार हुई खाकी, पुलिस मुलाजिम ने उतारी महिला के कानों का बालियां, लोगों की जमकर खातिरदारी… पढ़ें पूरी खबर

    Khaki embarrassed in Phillaur, the policeman removed the earrings of the woman, the people were fiercely treated … Read full news

    फिल्लौर में शर्मसार हुई खाकी, पुलिस मुलाजिम ने उतारी महिला के कानों का बालियां, लोगों की जमकर खातिरदारी… पढ़ें पूरी खबर

     

    फिल्लौर: फिल्लौर में विगत दिवस उस समय खाकी शर्मसार हो गई, जब एक पुलिस मुलाजिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के कानों की बालियां झपट लीं। जिसे लोगों ने मौके पर ही पकड़कर जमकर खातिरदारी की। जबकि उक्त मुलाजिम के दोनों साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है, और बाकियों की तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि भागे आरोपी भी पुलिस मुलाजिम ही हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम 6 बजे महिला कुलविंदर कौर अपने बच्चे को ट्यूशन से छुट्टी करवा कर घर ले जा रही थी। महिला जैसे ही नुरमहल रोड़ के नजदीक पहुंची तो पीछे से 3 लोगों ने उसे पकड़ कर जबरन उसके कानों में पहनी सोने की बालीयां उतार ली। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कंस्टेबल की वर्दी पहने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए।

    लोगों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर खातिरदारी की। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोबिंद के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित महिला कुलविंदर कौर ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम जनता कहां जाएगी।

    जब इस संबंधी थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा वह ड्यूटी पर कहीं बाहर है जैसे ही वह थाने पहुंचते है वह ऐसे पुलिस मुलाजिमों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करेंगे जिन्होंने कानुन हाथ में लेने की कोशिश की है। उन्होंने कहा ऐसे पुलिस मुलाजिमों की बदौलत ही लोगों का पुलिस से विश्वास उठ जाता है।