Tag: फिल्लौर पुलिस ने कांस्टेबल के हत्यारों को पहनाह देने वाले गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

  • फिल्लौर पुलिस ने कांस्टेबल के हत्यारों को पहनाह देने वाले गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

    You are currently viewing फिल्लौर पुलिस ने कांस्टेबल के हत्यारों को पहनाह देने वाले गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

    Phillaur police arrested the gangster who impersonated the constable’s killers, recovered weapons and car

    फिल्लौर पुलिस ने कांस्टेबल के हत्यारों को पहनाह देने वाले गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

     

    फिल्लौरः महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर तेजा के साथ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल, 2 मैगजीन और सफेद रंग की नए माडल की स्कार्पियो कार भी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर की पहचान गांव पत्ती बादल की निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके हुए थे। उसी ने उनकी मदद की थी। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध करता था। हालांकि विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं मृतक गैंगस्टर तेजा पुलिस के साथ हुए एनकाऊटर से 10 घंटे पहले विक्की के पास रुका हुआ था। उसे अवैध हथियार और गाड़ी भी तेजा देकर गया था। आज डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि फिल्लौर पुलिस के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार और उनकी पुलिस पार्टी ने मृतक गैंगस्टर तेजा के करीबी साथी विक्की वलैतिया पुत्र सतनाम सिंह वासी गांव पत्ती बादल थाना गोराया को एक अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और सफेद रंग की नए मॉडल की स्कॉर्पियों कार के साथ गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि मनप्रीत उर्फ विक्की वलैतिया कबड्डी का खिलाड़ी था। उसे नशे की लत लग गई। इसी नशे की लत ने उसे कबड्डी खिलाड़ी से गैंगस्टर बना दिया। वह लोगों से लड़ाई झगड़े और मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वलैतिया अच्छे परिवार से है, लेकिन उसकी गलत संगत ने उसे अपराधी बना दिया।