Tag: फिल्म ऊंचाई की सफलता के लिए गुरुघर में की अरदास

  • स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म ऊंचाई की सफलता के लिए गुरुघर में की अरदास

    You are currently viewing स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म ऊंचाई की सफलता के लिए गुरुघर में की अरदास

    Actor Anupam Kher bowed down in the Golden Temple, prayed in Gurughar for the success of the film Height

    स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म ऊंचाई की सफलता के लिए गुरुघर में की अरदास

     

    अमृतसरः बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर वीरवार को अमृतसर में पहुंचे और उन्होंने स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होकर अपनी नई फिल्म ऊंचाई के लिए गुरुघर में अरदास की। बता दें कि फिल्म ऊंचाई कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है और बाक्स आफिस पर लोगों को काफी पसंद आ रही है। वीरवार को सफेद रंग का कुर्ता पहने अनुपम खेर को देख फैंस काफी अधिक उत्साहित हुए। सुरक्षा घेरे के चलते फैंस उनके समीप नहीं पहुंच सके। इस दौरान अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म ऊंचाई के लिए भी गुरुघर में अरदास की।

    जानकारी अनुसार अभिनेता अनुपम खेर को देखकर उनके फैंस उन्हें देख काफी उत्साहित दिखे, इस दौरान उन्होंने सभी फैंस का धन्यवाद किया। अनुपम खेर ने कहा कि 38 साल के उनके करियर में फैंस ही हैं, जिन्होंने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं उन्होंने उनकी अमिताभ बच्चन के साथ आ रही फिल्म ऊंचाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह गुरुघर में फिल्म की सफलता के लिए अरदास करने पहुंचे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में दो दिन पहले अपनी ही फिल्म को देखने पहुंचे अनुपम खेर को हाउस फुल होने के चलते टिकट ही नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था कि ”मुझे अपनी फिल्म ऊंचाई का टिकट नहीं मिला। पहली बार असफलता में सफलता दिखी। मैं कहीं खुशी के मारे पागल न हो जाऊं। कुछ भी हो सकता है। हा हा हा। जय हो।”