Tag: फिरोजपुर में आसमानी बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मौत

  • फिरोजपुर में आसमानी बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मौत, एक जवान गंभीर घायल

    You are currently viewing फिरोजपुर में आसमानी बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मौत, एक जवान गंभीर घायल

    BSF jawan dies due to lightning in Firozpur, one jawan seriously injured

    फिरोजपुर में आसमानी बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मौत, एक जवान गंभीर घायल

     

     

    फिरोज़पुरः पंजाब में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण जहां भयानक गर्मी से लोगों को राहत लेकर आई वहीं इस बारिश के कारण पूरे पंजाब में करीब 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं बीती रात फिरोजपुर में आसामानी बिजली गिरने से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

    जानकारी अनुसार सोमवार देर रात हुई बारिश के कारण सरहद पर ड्यूटी दे रहे थे बीएसएफ की 136 बटालियन के जवानों पर आसामानी बिजली गिर गई। जिसमें एएसआई रविंदर कुमार की मौत हो गई है और हवलदार राम स्वरूप गंभीर रूप मे घायल हो गया । मृतक जवान यूपी का रहने वाला था। सिविल हस्पताल फिरोज़पुर के डॉक्टर मनप्रीत ने बताया कि बीएसएफ के जवान रविंद्र कुमार की मौत का कारण इलेक्ट्रिक बर्न लगता है । मृतक जवान का शव सिविल हस्पताल फिरोज़पुर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी ।