Tag: फगवाड़ा में हुआ बड़ा हादसा

  • फगवाड़ा में हुआ बड़ा हादसा, तेज बारिश से गिरी डेयरी की छत, मालिक सहित 2 लोगों की मौत

    फगवाड़ा में हुआ बड़ा हादसा, तेज बारिश से गिरी डेयरी की छत, मालिक सहित 2 लोगों की मौत

    A major accident happened in Phagwara, the roof of the dairy fell due to heavy rain, 2 people including the owner died

    फगवाड़ा में हुआ बड़ा हादसा, तेज बारिश से गिरी डेयरी की छत, मालिक सहित 2 लोगों की मौत

     

    फगवाड़ाः महानगर के अंतर्गत आते फगवाड़ा में शनिवार देर रात भारी बारिश के कारण एक डेयरी की छत गिर गई जिसमें डेयरी के मालिक सहित 2 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार हादसा फगवाड़ा के पीपारंगी इलाके में हुआ, देर रात 3 बजे डेयरी के कमरे की छत गिर गई। जिस कारण कमरे में सो रहे डेयरी मालिक व एक अन्य व्यक्ति कमरे में दब गए। हादसे के बाद लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा जहां डेयरी मालिक सहित एक अन्य ने दम तोड़ दिया, जबकि 3 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

    जानकारी अनुसार फगवाड़ा के पीपारंगी इलाके में स्थित एक डेयरी शनिवार मध्यरात्रि के बाद करीबन 3 बजे डेयरी के कमरे की छत्त गिर गई, जिसके चलते कमरे में सो रहे डेयरी मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कमरे में सो रहे तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पाल में दाखिल करवाया गया है। वहीं मृतकों की पहचान डेयरी मालिक सुदर्शन कुमार व मान सिंह के रुप में हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शवगृह में रखवा दिया है। पीपारंगी क्षेत्र के पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय पीपारंगी में पिछले काफी सालों से यह डेयरी चल रही थी और यह डेयरी तोते की डेयरी के नाम से मशहूर थी। उन्होंने बताया कि शनिवार मध्यारात्रि करीबन 3 बजे डेयरी की छत्त पर बने कमरे की छत गिर गई। जिसके चलते सुर्दश व मान के मलबे में दबने से मौत हो गई, वहीं उनके तीन परिचित घायल हो गए।