Tag: प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • नीतू कपूर को मिली डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने किया सीनियर उप-प्रधान नियुक्त, जसविंदर सिंह आज़ाद, गुरप्रीत सिंह संधू और अजीत सिंह बुलंद ने सौंपा नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड

    नीतू कपूर को मिली डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने किया सीनियर उप-प्रधान नियुक्त, जसविंदर सिंह आज़ाद, गुरप्रीत सिंह संधू और अजीत सिंह बुलंद ने सौंपा नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड

     

    नीतू कपूर को मिली डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने किया सीनियर उप-प्रधान नियुक्त, जसविंदर सिंह आज़ाद, गुरप्रीत सिंह संधू और अजीत सिंह बुलंद ने सौंपा नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड

     

    MBD WEB NEWS. जालंधर (सुमेश शर्मा ) अनुभवी पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    इस मौके महासचिव अजीत सिंह बुलंद, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद ,गुरप्रीत सिंह संधू ,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पीआरओ धरमिंदर सोंधी, कोऑर्डिनेटर विशाल शर्मा, जॉइंट सचिव पवन कुमार, विक्रम विक्की, संजीव कपूर, सुनील कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस मौके चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद और गुरप्रीत सिंह संधू ने पंजाब रिफ्लेक्शन अखबार और न्यूज़ पोर्टल के चीफ एडिटर नीतू कपूर को डीएमए महिला विंग का वरिष्ठ उप-प्रधान बनने पर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर सौंपते हुए बधाई दी।

    इस मौके अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर आज़ाद , गुरप्रीत सिंह संधू और संदीप वर्मा ने कहा कि फील्ड में अगर किसी महिला पत्रकार को किसी तरह की कोई दिक्कत आती है तो वह नीतू कपूर जी से सम्पर्क कर सकती है।

    उन्होंने कहा कि डीएमए में हरेक महिला की एक बहन व बेटी की तरह इज्जत की जाती है। डीएमए के सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते है ।

    उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों को भी चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर महिला पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने में साथ दें।

    उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों के सहयोग से यहां महिला पत्रकारों को पत्रकारिता में आ रही समस्याओं का हल किया जा सकता है वही DMA की तरफ से किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ोतरी होगी।

    उन्होंने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के स्क्रीनिंग कमेटी के हेड सुमेश शर्मा से सम्पर्क 09463599144 कर सकता है।

    इस मौके नीतू कपूर ने सीनियर उप प्रधान बनने पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था की बेहतरी के लिए मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से हरेक पत्रकार का साथ देगा।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही फील्ड में कार्य कर रही महिला पत्रकारों को एसोसिएशन के साथ जोड़ा जाएगा ताकि पत्रकारों के हक के लिए महिला शक्ति भी अपनी आवाज को बुलंद कर सकें।

  • संदीप वर्मा उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार बने DMA के संयुक्त सचिव, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी

    संदीप वर्मा उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार बने DMA के संयुक्त सचिव, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी

    संदीप वर्मा उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार बने DMA के संयुक्त सचिव, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी

     

     

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के मेंबर बनने के इच्छुक पत्रकार 31 दिसंबर तक भरें मेम्बरशिप फॉर्म, स्क्रीनिंग के बाद मिलेगी सदस्यता:- सुमेश शर्मा

     

    MBD WEB NEWS : जालंधर ( सुमेश शर्मा) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    इस मौके महासचिव अजीत सिंह बुलंद, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा,सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी व गोलडी जिंदल, हेमंत कुमार, सौरभ खन्ना, रुद्र सेना संगठन के प्रधान मोहित शर्मा व चेयरमैन दयाल वर्मा, केवल कृष्ण, संदीप वर्मा,धरमिंदर सोंधी, पवन कुमार, सन्नी भगत, विजय अटवाल, सोनू, मिंटू, सोनू कुमार,भृगु मोहिन्दरू ,धरमिंदर बिट्टू, विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने पत्रकार संदीप वर्मा को डीएमए का उप प्रधान, विशाल शर्मा को कोऑर्डिनेटर, सन्नी भगत और पवन कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया। इस मौके पत्रकारों को नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड सौंपे गए।


    इस मौके स्क्रीनिंग कमेटी के हेड सुमेश शर्मा ने कहा कि डीएमए की सदस्यता लेने के इच्छुक पत्रकार 31 दिसंबर तक सदस्यता फॉर्म भर कर जमा करवा दें । उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकार ही फ़ॉर्म भरे जो सक्रियता से पत्रकारिता कर रहे है। उन्होंने बताया कि पत्रकार की स्क्रीनिंग के बाद ही सदस्यता दी जाएगी।

    वही इस मौके सेक्रेटरी गोलडी जिंदल और मोहित सेखड़ी ने कहा कि प्रधान अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर आज़ाद सुमेश शर्मा जैसे पत्रकारों के नेतृत्व में हम सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य कर रहे है।

    आपसी भाईचारे की वजह से ही डीएमए एक मजबूत संस्था बनकर कार्य कर रही है और हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों का साथ देनी वाली संस्था है ।

    इस मौके संदीप वर्मा, विशाल शर्मा सन्नी भगत पवन कुमार ने कहा कि हम पहले से भी सक्रियता से डीएमए के लिए कार्य करेंगे। जब भी किसी भी पत्रकार को हमारी जरूरत पड़ेगी हम पहल के आधार पर साथ देंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करे , वही अगर किसी अधिकारी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया तो हम ये बिल्कुल बर्दाश्त नही करेंगे।

  • पत्रकार अजीत सिंह बुलंद बने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    पत्रकार अजीत सिंह बुलंद बने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

     

    *पत्रकार अजीत सिंह बुलंद बने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*

     

    *पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को न कभी बख्शा है न बख्शेंगे, DMA देगी मुँह तोड़ जवाब: अमन बग्गा/ प्रदीप वर्मा*

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा ) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आज़ाद, सुमेश शर्मा, अमरप्रीत सिंह, संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, गोलडी जिंदल, अनिल सलवान, मनोज मोना, विशाल शर्मा, पवन कुमार व सतबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने केसरी टीवी न्यूज पोर्टल के चीफ एडिटर अजीत सिंह बुलंद सिंह को DMA के जनरल सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र, आइ.डी. कार्ड और व्हीकल स्टिकर दिए।

    इस अवसर पर अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हकों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है और हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों का साथ देती है ।

    उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी बातें सामने आती हैं कि सरकारी विभागों के अहंकारी व भृष्ट अधिकारी और समाज में कुछ असमाजिक तत्व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो कि बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नही है। ऐसे लोगो को हम मुँह तोड़ जवाब देते आए हैं और आगे भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ धक्केशाही ना हमने कभी बर्दाश्त की है व ना ही हम कभी बर्दाश्त करेंगे।

    वही इस मौके वरिष्ठ पत्रकार जसविंदर सिंह आज़ाद ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। हमारे साथ सिर्फ पंजाब के ही नहीं बल्कि अब अन्य राज्यों के पत्रकार भी जुड़ रहे हैं। जल्द ही डिजीटल मीडिया एसोसिएशन एक राष्ट्रीय स्तर की एसोसिएशन बनकर उभरेगी। उन्होने ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डटकर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो हम सभी उक्त पत्रकार के हक में मैदान में चट्टान की तरह डट कर खड़े होंगे।

    इस अवसर पर नवनियुक्त जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद ने कहा कि डीएमए एक परिवार है जब भी हमारे किसी भी सदस्य पर कोई मुसीबत आती है हम उस समस्या का मिलकर मुकाबला करते हैं।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए हम किसी भी आसुरी शक्ति से लोहा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा व मान सम्मान हमारी हमेशा प्राथमिता रही है।

    इस मौके अजीत सिंह बुलंद ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें दोबारा इस सम्मानीय संस्था का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है।