Tag: पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

  • छात्रा की मौत मामले में CB-CID द्वारा चल रही है जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

     छात्रा की मौत मामले में CB-CID द्वारा चल रही है जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

     

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। छात्रा ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी।

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची (Kallakurichi) में छात्रा की मौत मामले में क्राइम ब्रांच (Crime Branch, CB) व सीआइडी (CID) ने जांच शुरू कर दी है। दोनों ही जांच एजेंसियों ने कुडलोर जिले के पेरियानासालुर गांव स्थित पीड़ित लड़की के घर के बाहर नोटिस लगा दिया है। नोटिस के जरिए परिवार को शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बारे में सूचना दी गई है।

    तत्काल प्रभाव से कल्लाकुरिची के सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस (SP)  एस सेल्वाकुमार (S Selvakumar) का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनकी जगह ट्रिपलीकेन डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस पकलावन (Pakalavan) को कल्लाकुरिचि का SP नियुक्त  किया गया है।

    छात्रावास परिसर में पाई गई थी मृत

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। छात्रा ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में रविवार को आगजनी और हिंसा हुई थी।

    पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार 

    मामले में सोमवार को पुलिस ने स्कूल के दो टीचर हरिप्रिया और कृतिका को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल और सेक्रेटरी समेत मैनेजमेंट के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को डीजीपी सी शैलेंद्र बाबू ( C Sylendra Babu) ने स्कूल का दौरा करने के बाद मामले को CB-CID के पास ट्रांसफर के आदेश दिए थे।