Tag: पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां

  • अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    Firing again in Amritsar, after a dispute between two groups in posh area, there was a lot of firing, video viral

    अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

     

    अमृतसरः शहर में क्राइम की वारदातों लगातार बढ़ रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पॉश एरिया माडल टाउन में गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। दरअसल, यहां 2 पक्षों में में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चलाई तो दूसरे ने तलवारे लहराई। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महानगर के अंतर्गत आते माडल टाऊन इलाके में बीती रात दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। वहीं पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक पक्ष के लोग गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।