Tag: पैसेंजर ने काट ली केबिन क्रू की उंगली

  • उड़ान के वक्त विमान में हुआ  बवाल, पैसेंजर ने काट ली केबिन क्रू की उंगली, फिर पायलट ने लिया ये फैसला

    उड़ान के वक्त विमान में हुआ  बवाल, पैसेंजर ने काट ली केबिन क्रू की उंगली, फिर पायलट ने लिया ये फैसला

     

    नई दिल्ली- उड़ते विमान में उस समय खलबली मच गई जब नशे में धुत एक पैसेंजर ने केबिन क्रू की उंगली काट दी। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी।

    जानकारी के अनुसार टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट इस्तांबुल से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी। तभी इसमें सवार एक पैसेंजर की क्रू मेंबर से बहस हो गई। उस समय कथित तौर पर पैसेंजर नशे में था। देखते ही देखते पैसेंजर ने मारपीट करनी शुरू कर दी और जमकर लात घूंसे चलने शुरू हो गए। इस दौरान किसी तरह से लोगों ने व्यक्ति को काबू किया। झगड़े के कारण फ्लाइट की कुआलानामु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। पैसेंजर की पहचान मुहम्मद जॉन जैज बौडविजन के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे विमान से उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि बौडविजन खुद एक इंडोनेशियाई एयरलाइंस का एक पायलट है। टर्किश एयरलाइंस के कर्मचारियों के एक सदस्य की उंगली काटने से पहले फ्लाइट अटेंडेंट ने शांत होने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हो रही थी। इसी दौरान उसने अचानक से स्टाफ के सदस्य की उंगली काट ली। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।