Tag: पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा

  • पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

    You are currently viewing बड़ी खबरः पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

    Big news: Former Congress chief Sunil Jakhar said goodbye to Congress, said Ambika Soni’s statement divided Hindus and Sikhs

    राजनीति की बड़ी खबरः पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

     

    चंडीगढ़ः शनिवार को पंजाब कांग्रेस को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा, जब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। सुनील जाखड़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं और उनका परिवार करीब 3 पीढ़ियों से कांग्रेस और पंजाब की सेवा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ टकसाली कांग्रेसी होने के बावजूद भी हाईकमान द्वारा लगातार की जा रही उनकी अपेक्षा से वह नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कहा साथ ही उन्होंने कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी पर बड़ा हमला बोलते कहा कि अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा है।

    जानकारी अनुसार शनिवार को फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। इसकी वजह से कांग्रेस का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी को कहा कि वह पूरे देश में राजनीति करें, लेकिन पंजाब को बख्श दें। जाखड़ ने कहा कि आतंकवाद के दौर में और 1984 में जब एके-47 भी पंजाब में धर्म और जात-पात का भेदभाव न कर सकी, उसे कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने चुनाव के वक्त कर दिया।

    इस मौके जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी से ज्यादा नहीं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को वाकई चिंता होती तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हार के लिए कमेटी बनाती। इसका कारण खोजती कि कैसे 403 में से 300 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को 2 हजार वोट भी नहीं मिले।

    सुनील जाखड़ की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस में है। इस बार उनके भतीजे संदीप जाखड़ कांग्रेस से विधायक बने हैं। जाखड़ को हाल ही में चुनाव के दौरान बयानबाजी पर नोटिस भेजा गया है। जाखड़ का कहना है कि नोटिस भेजने से पहले कांग्रेस हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी।