Tag: पुलिस की बहादुरी देख हर किसी ने किया सलाम

  • पंजाब पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस की बहादुरी देख हर किसी ने किया सलाम

    पंजाब पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस की बहादुरी देख हर किसी ने किया सलाम

    Punjab Police arrested two drug smugglers in film style, everyone saluted seeing the bravery of the police

    पंजाब पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस की बहादुरी देख हर किसी ने किया सलाम

    फिरोजपुरः महानगर में पंजाब पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पहले तस्करों की गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद भी तस्कर कार भागते रहे तो पुलिस ने पीछा करके काफी दूर से इन दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों से 10 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गली निहंगा बगदादी गेट का रहने वाले मान सिंह और बस्ती किंदेवाली का रहने वाले राजबीर सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, 15 अगस्त को देखते हुए एसएचओ थाना सिटी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान जब फिरोजपुर की मेन मार्किट के बंसी गेट इलाके में सिटी पुलिस थाने की टीम ने एक स्विफ्ट कार पर जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रुकने के लिए इशारा किया तो उन्होंने कार भगा ली। उन्होंने एक पुलिस कर्मचारी और आ जा रहे लोगों को नीचे कुचलने की भी कोशिश की। इतने में एसएचओ मोहित धवन ने फिल्मी अंदाज में अपनी गाड़ी उस कार के पीछे लगा ली। इसके बाद भी कार सवार नहीं रुके तो आखिर एसएचओ ने कार के टायर में गोली मारी, फिर भी कार सवार युवक कार भगाते रहे और पुलिस ने पीछा करके काफी दूर से इन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि तलाशी लेने पर इन युवकों से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मोहित धवन ने कहा कि फिरोजपुर शहर में गुंडागर्दी और लूटपाट करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी और नशा तस्करों को पुलिस ढूंढ-ढूंढ कर पकड़ेगी।