Tag: पुलिस अलर्ट

  • खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: डल्लेवाल को स्ट्रेचर से मंच पर लाया गया, पुलिस अलर्ट

    खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत: डल्लेवाल को स्ट्रेचर से मंच पर लाया गया, पुलिस अलर्ट

     

     

    खनौरी- केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने हल्ला बोल दिया है। ठंड के मौसम में भी किसान अपनी मांगे मनवाने के लिए लगातार धरने पर बैठे हुए है। वहीं, हरियाणा पंजाब के खनौरी बार्डर पर किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है।महापंचायत में कई किसान भारी तदाद में पहुंचे हुए है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को स्ट्रेचर से मंच पर लाया गया है। जोकि थोड़ी देर में किसानों को संबोधित करेंगे। जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन को 40 दिन हो चुके है। उन्होंने देशभर के किसानों से बातचीत के लिए 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की थी। वहीं, दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा की हरियाणा के टोहाना में महापंचायत हो रही है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को केंद्र चला रहा है। केंद्र इस आंदोलन को लंबा खींचना चाहता है।किसानों की महापंचायत को लेकर हरियाणा में पुलिस अलर्ट पर है। बॉर्डर पर महापंचायत में जाने वालों को रोका जा रहा है। जगह-जगह पर पुलिस को तैनात किया गया है।

  • किसानों ने महापंचायत में किया बड़ा ऐलान,जानिए  अक्टूबर की कौन की तारीख को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएगे जाम, पुलिस अलर्ट

     किसानों ने महापंचायत में किया बड़ा ऐलान,जानिए  अक्टूबर की कौन की तारीख को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएगे जाम, पुलिस अलर्ट

     

     

    कुरूक्षेत्र – हरियाणा के कुरूक्षेत्र में किसानों की महापंचायत (Mahapanchayat of farmers) में बड़ा फैसला लिया गया है। किसानों ने 3 अक्टूबर को देशभर में रेल ट्रैक (Rail track) जाम करने का ऐलान किया है। किसान महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर (Sarwan Singh Pandher) के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेता शामिल हुए।

    इस मौके किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा में पंचायतें कर भाजपा (BJP) की ओर से किसानों पर किए अत्याचार को याद कराया जाएगा। किसान हरियाणा में भाजपा की हार में हिस्सेदार बनेगा। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं, अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है। हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे हैं कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। आने वाले समय में किसान आंदोलन को और भी गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।