Tag: पीएम मोदी का असम दौरा आज

  • पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात नए कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

    You are currently viewing पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात नए कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

    PM Modi’s visit to Assam today, will inaugurate seven new cancer hospitals, will lay the foundation stone of seven

    पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात नए कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

     

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को असम का दौरा करेंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, सद्धाव और विकास रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह राज्य के सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे, और साथ ही प्रदेश के सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शैक्षणिक और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पीएम की इस यात्रा की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

    जानकारी अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे नगालैंड स्थित दीमापुर हवाईअड्डा पहुंचेंगे जहां से वे असम के कार्बी आंगलोंग जिले के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। पीएम मोदी लोरींगथेपी में शांति और विकास रैली को संबोधित करेंगे तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई शैक्षणिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी डिब्रुगढ़ के लिए रवाना होंगे।

    असम यात्रा के दौरान पीएम मोदी 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। केंद्र और राज्य इन अमृत सरोवरों को लगभग 1150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेंगे। पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि दोपहर करीब 01:45 बजे प्रधानमंत्री असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    पीएम मोदी सात कैंसर अस्पतालों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे और पूरे असम में डिब्रूगढ़ से लेकर खानीकर पार्क तक सात अन्य का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सरमा भी उपस्थित रहेंगे।