Tag: पायलट ने कूद कर बचाई जान

  • रैली में जा रहे इन नेता जी का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान

    रैली में जा रहे इन नेता जी का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान

    रायगढ़ : रायगढ़ जिले के महाड में शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे को सभा में ले जानेवाला हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पायलट हेलीकॉप्टर को अस्थायी हेलीपैड पर उतारने की कोशिश कर रहा था। विमान के झुकने से न केवल पायलट घायल हो गया, बल्कि हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

    शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे को मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक रैली में जा रहे थे। इस हादसे में हेलिकॉप्टर का पायलट हेलिकॉप्टर से कूदने में कामयाब रहे और बच गए।