Tag: पानी की किल्लत से जूझ रही देश राजधानी दिल्ली

  • पानी की किल्लत से जूझ रही देश राजधानी दिल्ली,अभी पानी की बूंद-बूंद को तरसेंगे दिल्लीवाले

    पानी की किल्लत से जूझ रही देश राजधानी दिल्ली,अभी पानी की बूंद-बूंद को तरसेंगे दिल्लीवाले

     

    नई दिल्ली : पानी की किल्लत से जूझ रही राजधानी दिल्ली में अभी हालात और बिगड़ने वाले है। दरअसल, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मौजूदा जल संकट को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से आपात बैठक करने के लिए समय मांगा है। उनका कहना है कि दिल्ली को सीएलसी और डीएसबी उप-नहरों के जरिये मुनक नहर से 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। लेकिन वर्तमान में यह घटकर 840 क्यूसेक रह गया है। इतनी गिरावट दिल्ली की जलापूर्ति को पूरा करने में सक्षम नहीं है।

    आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि दिल्ली के सात जल शोधन संयंत्र इसी पानी पर निर्भर हैं। अगर आज कल में पानी की मात्रा नहीं बढ़ी तो एक दो दिन में पूरी दिल्ली में जलापूर्ति को लेकर स्थिति बिगड़ जाएगी।

    यदि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ा तो अगले दो दिनों में पूरी राजधानी में जल संकट गहरा सकता है। दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी ने यह शनिवार को बवाना स्थित मूनक नहर की दो उप नहरों कैरियर लाइन नहर (सीएलसी) और दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) के निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में कहा। इसके साथ ही हरियाणा सरकार पर दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया।