Tag: पांच की मौत

  • नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त,भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे श्रदालु, पांच की मौत, 49 घायल

    नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त,भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे श्रदालु, पांच की मौत, 49 घायल

     

    मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर नवी मुंबई के इलाके में बीती रात एक एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गये। घायलों में सात-आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना सोमवार-मंगलवार आधी रात के बाद करीब एक बजे की है। बस में सवार सभी लोग डोंबिवली, नीलजे लोढ़ा के रहने वाले थे। वे भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई। बस में 54 लोग सवार थे।

    नवी मुंबई जोन-2 के उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि 45 घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। रात में ही बचाव कार्य किया गया और क्रेन की मदद से बस को भी मौके से हटाया गया।

  • जानें किस जगह हुई ऑटो और स्कूल बस की भीषण टक्कर, पांच की मौत

    जानें किस जगह हुई ऑटो और स्कूल बस की भीषण टक्कर, पांच की मौत

    पलवल : यहां हसनपुर रोड पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। मृतकों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार, ऑटो सवारियों से भरा हुआ था और उसे निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। सुल्तापुर गांव मोरहपाल, महक, दीपाली, मोनिका, यशिका, अंजलि, चारू, राजकुमारी और उनका रिश्तेदार घर्रोट गांव निवासी प्रमोद ऑटो में सवार थे। ये सभी असावटा गांव में शादी समारोह से ऑटो में सवार होकर सुल्तापुर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो पलवल-हसनपुर मार्ग पर छज्जूनगर गांव से आगे पहुंचा, तभी निजी स्कूल की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मोहरपाल, याशिका, अंजली व चारू और घर्रोट गांव निवासी प्रमोद की मृत्यु हो गई जबकि बाकी घायल हो गए।

  • हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

    You are currently viewing हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

    Traumatic road accident in Himachal’s Chamba, five killed, two others seriously injured

    हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

     

    गुरदासपुरः हिमाचल प्रदेश के चंबा-पांगी मार्ग पर रविवार सुबह सतरंडी के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है, वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि 3 लोग गुरदासपुर के रहने वाले हैं, जिनमें 1 व्यक्ति करीब 2 महीने पहले अमेरिका से आया था। ये तीनों दोस्त किसी काम से सतरुंडी जा रहे थे।

    जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन में गुरदासपुर जिले के 3 व्यक्तियों सहित कुल 7 लोग सतरंडी की ओर जा रहे थे, वाहन चालक सतरुंडी के पास अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान राकेश कुमार, अमरजीत सिंह, मनोहर और राजीव शर्मा के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि हेम सिंह नाम का एक मृतक चम्बा का निवासी था।