Tag: पहलवानों का प्रदर्शन ;  हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उखाड़े तंबू

  • पहलवानों का प्रदर्शन ;  हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उखाड़े तंबू

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अत्याधुनिक तकनीक से लैस नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहीं, नए संसद भवन की ओर विरोध करने वाले पहलवानों के मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Wrestlers Protest LIVE : पहलवानों का प्रदर्शन खत्म? हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उखाड़े तंबू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विधिवत ढंग से नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहीं आज नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत के लिए आगे बढ़ रहे पहलवानों और प्रदर्शन कारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही अब पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों के तंबू भी उखाड़ने शुरू कर दिए हैं। पहलवानों के संसद मार्च के ऐलान के बाद शनिवार शाम से ही राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमाओं को सील कर दिया गया है। एक महीने से भी अधिक समय से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने रविवार को नई संसद के सामने एक ‘महिला महापंचायत’ करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी पहलवान सात महिला पहलवानों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि पहलवानों की ओर से घोषित ‘महिला महापंचायत’ के लिए अनुमति नहीं दी गई है। पहलवान संसद परिसर से तीन किलोमीटर दूर स्थित जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।

    नई संसद के उद्घाटन के लिए लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नया संसद भवन हाई सिक्योरिटी वाले क्षेत्र में स्थित है। पुलिस द्वारा यहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पहले ही एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद हटाए बैरिकेड

    भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ रविवार को नई दिल्ली में नए संसद भवन की ओर मार्च करने वाले पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद बैरिकेड्स हटा दिए।

    farmers remove the barricades after being stopped at the ghazipur border as they arrive to join the

    Sun, 28 May 2023 01:47 PM

    दिल्ली में जनपथ रोड पर सीपीआईएमएल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली में जनपथ रोड पर सीपीआईएमएल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बसों और गाड़ियोंं को रोककर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।