पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई घर को आग, पत्नी बोली, नशे का आदि है पति
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आबादपुरा इलाके में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर उसकी बाजू तोड़ दी, वहीं घर को आग लगा दी। लोगों ने ने देर रात घर में आग की लपटें निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था। महिला अपने बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति नशेड़ी है।
मामले की जानकारी देती महिला ने कहा कि उसके पति का नाम कुलदीप है वह शराब से लेकर मेडिसिनल नश करता है। उसके दो बच्चे हैं, लेकिन वह सबके साथ मारपीट करता है।महिला ने अपनी प्लास्टर चढ़ी बाजू दिखाते हुए कहा कि यह भी उसी ने मारपीट करते हुए तोड़ी है। उसकी शिकायत भी उसने थाने में दे रखी है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती है। महिला ने कहा कि इससे पहले भी वह घर में ग्रिल से रस्सी बांध कर दाखिल हुआ था। तब भी वह घर में घुसकर तोड़फोड़ कर गया था। महिला के भाई ने कहा कि वह इस सारे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस में करेंगे। आग से पड़ोसियों को भी नुकसान हो सकता था।







