Tag: पत्थरों और तलवारों से किया हमला

  • आफताब को ले जा रही वैन को कुछ लोगों ने बनाया निशाना, पत्थरों और तलवारों से किया हमला

    आफताब को ले जा रही वैन को कुछ लोगों ने बनाया निशाना, पत्थरों और तलवारों से किया हमला

    नई दिल्ली- दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को ले जा रही एक पुलिस वैन पर तलवारों और लाठियों से लैस अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया। हालांकि वैन सुरक्षित निकल गई और पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने रोक लिया।

     

    आरोपी आफताब सोमवार शाम जैसे ही एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकला, तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े। हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं। पुलिस ने एक हमलावर निगम गुर्जर नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। हमलावर ने कहा आफताब को काटना था। हम गुरुग्राम से 15 लोग आए थे। हम लैब के बाहर रैकी करते रहे। निगम गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आफताब के 70 टुकड़े करने आए थे। उसने कहा कि आफताब ने हमारी-बहन बेटी के 35 टुकड़े किए थे। इसी बात से गुस्सा था। आफताब की हत्या करके ही वापस लौटना था। लेकिन पुलिस ने रोक लिया।

    निगम गुर्जर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को बरामद कार में हथौड़ा, विकेट, तलवारें मिली हैं। निगम गुर्जर ने कहा- आफताब ने हमारी बहन बेटी का कत्ल किया है। हम उसी तरह घटना को अंजाम देने वाले थे। आफताब ने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए थे, हम उसके 70 टुकड़े करते।