Tag: पढ़ें क्या है मामला

  • रोपड़ में डीजल के टैंकर को पलटा देख बाल्टियां लेकर भागे लोग, पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing रोपड़ में बहते डीजल को बचाने के लिए बाल्टियां लेकर भागे लोग, पढ़ें क्या है मामला

    People ran with buckets to save the flowing diesel in Ropar, read what is the matter

    रोपड़ में डीजल के टैंकर को पलटा देख बाल्टियां लेकर भागे लोग, पढ़ें क्या है मामला

     

    रूपनगरः जिले के अंतर्गत आते आनंदपुरसाहिब-गढ़शंकर मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हादसे के बाद पलटे डीजल के टैंकर से बहते तेल को बचाने के लिए लोग बाल्टियां लेकर दौड़े। बाल्टियों में तेल भरने का लोगों में जनून इस कदर था कि बिना किसी सुरक्षा की परवाह किये लोगों ने टैंकर के पास जाकर जो हाथ लगा उसी में तेल को भरकर घरों को ले जाने लगे।

    मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग पर झज्ज चौक टी पॉइंट पर एक डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही टैंक के ऊपर लगा ढक्कन लीक को गया। उसमें से तेल बहने लगा। लोगों ने तेल बहता देख बाल्टी-तसले कैनी-ड्रम समेत जो हाथ में आया वह लेकर तुरंत टैंकर के पास पहुंच गए। इसके बाद वहां से तेल भरना शुरू कर दिया।

    बता दें कि टैंकर पलटते ही लोगों ने टैंकर में सवार लोगों को बचाने के लिए इतनी दरियादिली नहीं दिखाई, जितनी तेल को बहने से बचाने के लिए बाल्टियों-तसलों और कैनियों में भरकर ले जाने में दिखाई। मुफ्त में कुछ भी दे दो लोग उसके लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। टैंकर पलटा तो चालक ने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक को दी। मालिक ने तुरंत एक जेसीबी मौके पर टैंकर सीधा करने करने के लिए भेजी। जब टैंकर को सीधा किया जा रहा था उस वक्त भी एक शख्स तसला लेकर तेल भरने पहुंच गया। जब एकदम टैंकर घूमा तो वह बाल-बाल बचा। वहां पर टैंकर सीधा कर रहे लोगों ने डीजल भरने आए व्यक्ति को कड़ी फटकार भी लगाई।