
पठानकोट में लगे अभिनेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर
पठानकोट जिले के हलका भोआ के लोगों ने सरना बस स्टैंड पर सन्नी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर लगातार रोष जताया. पठानकोट जिले में पहली बार ये गुमशुदगी के पोस्टर नहीं लगे है. इससे पहले जिले के हल्का पठानकोट और सुजानपुर में भी सन्नी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे. लेकिन इसके बाद भी बीजेपी सांसद ने लोगों का दर्द जानने की कोशिश नहीं की. वो अपने लोकसभा क्षेत्र में कभी नहीं आए. जिसके वजह से रविवार को पठानकोट लोकसभा क्षेत्र में फिर लोगों का गुस्सा देखने को मिला. विरोध कर रहे लोगों ने बस में सफर कर लोगों को पोस्टर बांटे और बसों में भी चिपकाए ताकि उनके सांसद तक उनकी बात पहुंच सके.







