पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद
पटियालाः पिछले दिनों पटियाला से हथियारों की नोक पर फॉर्च्यूनर कार को लूटने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तर कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूलिस ने भारी मात्रा में हथियार तथा लूटी हुई फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकडे गए आरोपियों के नाम गुरिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, गगनदीप सिंह और तरनजीत सिंह के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को कार बाजार पारता में कार खरीदने के बहाने से आए अज्ञात व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर की ट्राई लेने के बहाने पिस्तौल की नोक पर गाडी छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया पर 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गाडी और हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल भी बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।







