Tag: पचरंगा में श्रमिक ठेकेदार पर दातर से किया जानलेवा हमला

  • पचरंगा में श्रमिक ठेकेदार पर दातर से किया जानलेवा हमला, तेजाब फेंक कर किया घायल

    You are currently viewing पचरंगा में श्रमिक ठेकेदार पर दातर से किया जानलेवा हमला, तेजाब फेंक कर किया घायल

    Deadly attack on labor contractor in Pacharanga, injured by throwing acid

    पचरंगा में श्रमिक ठेकेदार पर दातर से किया जानलेवा हमला, तेजाब फेंक कर किया घायल

     

    भोगपुर: महानगर के अंतर्गत पथाना पचरंगा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे एक श्रमिक ठेकेदार पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और तेजाब फेंक कर उसे गंभीर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में उपचाराधीन ठेकेदार मंजे सिंह पुत्र चलई सिंह हाल निवासी पचरंगा ने बताया है कि वह मजदूर को काम पर छोड़ कर मोटरसाइकिल से ब्यास गांव से पचरंगा आ रहा था। जब वह काला बकरा के पास पहुंचा तो उनकी मोटरसाइकिल का पीछा कर रहे एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार ठेकेदार गणेश उसके बेटे छोटू और विक्की ने उसके पैर में दातर मारकर घायल कर दिया और फिर तेजाब डाल कर फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि हमलावरों जाते वक्त उसका मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए। वहीं पुलिस अभी तक पीड़ित का बयान दर्ज नहीं कर सकी है क्योंकि उन्हें डॉक्टरों ने अनफिट घोषित कर दिया था। दूसरे पक्ष के ठेकेदार गणेश का कहना है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयानों के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।