Tag: पंजाब सरकार ने किया 26

  • पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

    You are currently viewing पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

    Punjab government announced 26,454 government jobs, know from when you will be able to apply

    पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

     

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार पंजाबवासियों से किए अपने वादे पूरे करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में खाली पड़े 26,454 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। ‘आप’ द्वारा इस संबंधी इश्तिहार जारी कर 25 विभागों में नौकरियों के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। जानकारी अनुसार, इन नौकरियों के आवेदन जमा करने के लिए पोर्टल 23 मई या उससे पहले खोल दिए जाएंगे। पंजाब में मान सरकार ने आज कार्यकाल के 50 दिन पूरे कर लिए हैं। 50 दिन पुरे होने पर सरकार ने नौजवानों को तोहफा दिया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के फैसले को मंजूरी मिल गई थी। यह फैसला मान के राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद 25,000 रिक्त पदों को भरने के वादे के अनुरूप है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में घर-घर राशन पहुंचाने की योजना, एक विधायक, एक पेंशन, मुक्तसर में कपास की फसल के खराब होने पर 41.89 करोड़ रुपए के मुआवजे के साथ ही छोटे ट्रांसपोर्टरों को भी राहत दी गई थी।

    सीएम ने कहा कि योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। कहा कि सिफारिशों या रिश्वत जैसी अनुचित प्रथाओं को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 विभिन्न विभागों में 26,454 रिक्त पदों पर भर्ती भ्रष्टाचार मुक्त और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।