Tag: पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन

  • पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन, मोगा के मीटर रीडर को किया नौकरी से बर्खास्त

    You are currently viewing पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन, मोगा के मीटर रीडर को किया नौकरी से बर्खास्त

    Another big action by the Punjab government against bribery, the meter reader of Moga was sacked from the job

    पंजाब सरकार का रिश्वतखोरी के खिलाफ एक ओर बड़ा एक्शन, मोगा के मीटर रीडर को किया नौकरी से बर्खास्त

     

    मोगाः पंजाब सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मोगा के एक मीटर रीडर को रिश्वत मांगने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया है तथा उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मोगा पुलिस ने गांव चूहड़ चक्क के मीटर रीडर के खिलाफ एक व्यक्ति से उसके घर का खराब मीटर बदलने के नाम पर एक हजार रूपये की रिश्वत लेने का केस दर्ज करते हुए उससे कंपनी का आई कार्ड और मीटर रीडिंग कर बिल निकालने का सामान भी वापस जब्त कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, मोगा के अजीतवाल कस्बे के गांव चूहड़चक में मीटर की रीडिंग लेने आए बलविंदर सिंह गांव के एक व्यक्ति से एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद लोगों ने उसे एक दिन बाद बुला लिया और 500 रुपए के 2 नोट दिए। जैसे ही उसने रुपए पकड़े तो लोगों ने उसे घेर लिया। डर के मारे बलविंदर सिंह ने उन नोटों को अपने मुंह में डाल लिया, जो कैमरे में कैद हो गया। यह देख लोगों ने उसके मुंह में हाथ डाला और रुपए बाहर निकाल लिए। इसका पूरा वीडियो बना लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो सरकार और कंपनी तक भी पहुंच गया। कंपनी ने माना कि बलविंदर ने एक हजार रुपए की रिश्वत ली है। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।