Tag: पंजाब सरकार का ऐलान

  • पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

    You are currently viewing पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

    Punjab government announced, 500 new mohalla clinics will start from January 26

    पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब की मान सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। सरकार और 500 और मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है। इसके लिए ग्रामीण व शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा। 26 जनवरी 2023 को मोहल्ला क्लीनिकों की शुरूआत की जाएगी। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2022 में खुले आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सरकारी आंकड़ों के अनुसार 100 आम आदमी क्लीनिकों में रोजाना 7 हजार से अधिक रोगी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। वर्तमान में यह क्लिनिक 100 प्रकार की दवाएं और 41 बुनियादी लैब टेस्ट सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने उन 521 पीएचसी की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किए जाने पर विचार किया जा रहा है। यह क्लीनिक 26 जनवरी 2023 को शुरू कर दिए जाएंगे। इस स्कीम के अनुसार यह क्लीनिक राज्य के गांवों और कस्बों में स्थित पीएचसी के पहले से मौजूद भवनों में खोले जाएंगे। यहां नए उपकरणों और बुनियादी ढांचे के साथ इन इमारतों को अपग्रेड किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, सबसे अधिक 44 क्लीनिक अमृतसर जिले में खोले जाने हैं। इसके बाद लुधियाना में 47, पटियाला में 40, जालंधर में 37, होशियारपुर और गुरदासपुर में 33-33, बठिंडा में 24, संगरूर 26, फाजिल्का 22, फिरोजपुर, एसएएस नगर और मुक्तसर 19-19 क्लीनिक खोले जाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने एमबीबीएस डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा संचालित आम आदमी क्लीनिकों की सराहना की थी। आम आदमी क्लीनिक में विभिन्न लैब टेस्ट और निशुल्क दवाओं की उपलब्धता से रोगियों को राहत मिलने सहित ओपीडी में योगदान देने की बात कही गई थी।