Tag: पंजाब में दविंदर बंबीहा गैंग की धमकी

  • पंजाब में दविंदर बंबीहा गैंग की धमकी, सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को मारकर हत्या का लेंगे बदला

    You are currently viewing पंजाब में दविंदर बंबीहा गैंग की धमकी, सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को मारकर हत्या का लेंगे बदला

    Davinder Bambiha gang threatens in Punjab, will take revenge for killing Sidhu Musewala’s killers

    पंजाब में दविंदर बंबीहा गैंग की धमकी, सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को मारकर हत्या का लेंगे बदला

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में एक बार फिर खूनी गैंगवार शुरू होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फेसबुक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ उनका कोई संबंध नहीं था परंतु उसे जान से मारने वालों ने सिद्धू मूसेवाला को उनका भाई बता कर मारा है तो जल्द ही मूसेवाला की हत्या का बदला लिया जाएगा।

    बता दें कि इस पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला के अलावा मीत बाउंसर मनीमाजरा और लवी दियोड़ा समेत जितने भी वीरों की हत्या की गई है उनका बदला जल्द लिया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में सड़क से लेकर जेल के भीतर तक गैंगवार की खतरा मंडरा रहा है। बंबीहा गैंग ने कहा कि दूसरे ग्रुप वालों ने उनके वीरों को नाजायज ही मारकर खुद बदमाश बन रहे हैं। साथ ही दविंदर बंबीहा ग्रुप ने यह भी चेतावनी दी कि जो भी इन हत्यारों का साथ देगा वह उनका दुश्मन होगा। इस पोस्ट में गुड़गांव के कुख्यात शूटर कौशल चौधरी, टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली एनसीआ के गैंगस्टर नीरज बवाना का नाम भी लिखा गया है।

    लॉरेंस गैंग के खिलाफ दूसरे गैंगस्टर्स ने गुटबंदी शुरू कर दी है। दविंदर बंबीहा के अलावा गैंगस्टर नीरज बवाना, भूप्पी राणा और गौंडर गैंग धमकी दे चुके हैं। वह कौशल चौधरी और टिल्लू ताजपुरिया भी इनके साथ हैं। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर ने ली है। कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने कहा कि यह हत्या हमने करवाई है। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन थापन बिश्नोई ने भी हत्या का जिम्मा लिया। उसने फोन कर कहा कि मूसेवाला का रोल उनके भाई विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में था।