Tag: पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक

  • पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 विद्यार्थी समेत 72 नए मामले

    You are currently viewing पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 विद्यार्थी समेत 72 नए मामले

    The knock of the fourth wave of Corona in Punjab, 72 new cases including 48 students of LA University of Patiala

    पंजाब में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 विद्यार्थी समेत 72 नए मामले

     

    पटियालाः पंजाब में कोरोना की चौथी लहर के बीच एक बार फिर से कोरोना के मामला लगातार बढ़ने लगे हैं। जिसके तहत पटियाला की ला यूनिवर्सिटी के 48 छात्रा पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं पटियाला के सिविल सर्जन डा. राजू धीर ने बुधवार को यूनिवर्सिटी का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं पाजिटिव आए छात्रों को आईसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी यूनिवर्सिटी के करीब 15 छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए थे।

    जानकारी अनुसार मोहाली में भी 11 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है और इनमें से छह मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक अप्रैल, 2022 के बाद राज्य में संक्रमण के कुल 659 मामले सामने आ चुके हैं। इसी समय के दौरान 514 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि चार मरीजों की मौत भी हुई।