पंजाब में इन जिलों में दो दिन भारी वर्षा की संभावना,चलेंगी दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
लुधियाना : बरसात के मौसम शुरू होते ही पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को भी हल्की वर्षा हुई। हालांकि बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी भी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना, चंडीगढ़ पटियाला सहित कई जिलों में सुबह दस बजे के बाद से बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की वर्षा हुई। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, पठानकोट, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मालरेकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में भारी वर्षा की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट मुक्तसर, मोगा व बठिंडा में हल्की वर्षा हो सकती है। बारिश के दौरान दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।








