पंजाब में अवैध रेत खन्न मामले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर की छापामारी
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध रेत खनन से जुड़े मामले पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने रेत माफिया भूपिंदर सिंह हनी से जुड़े परिसरों की तलाशी ली है। मंगलवार सुबह भुपिंदर सिंह हनी के घर समेत राज्य के 10 अलग-अलग ठिकानों की तलाशी ली गई। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अवैध रेत खनन का मुद्दा अहम है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है और इससे जुडे कई लोगों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब के चुनाव में अवैध रेत खनन का मुद्दा गरम रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर अवैध रेत खनन से जुड़े होने के आरोप लगा चुके हैं।







