पंजाब में अमृतपाल को लेकर बड़ा खुलासा, बना रहा था टेरेर फैक्टरी, पढ़ें पूरी खबर…
अमृतसरः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के बारे में पुलिस की जांच में नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह पंजाब में टेरेर फैक्टरी बना रहा था। उसने अपने गांव जल्लूपुर में फायरिंग रेंज बनाई हुई थी। जहां वह युवकों को हथियारों की ट्रेनिंग देता था। पुलिस ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि अमृतपाल सिंह के साथ रहने वाले फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बात का खुलासा गोरखा बाबा के पकड़े जाने से हुआ है। वह पायल इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से ये सारी प्लानिंग जानी है। उसके मोबाइल से एक वी़डियो भी मिला है, जिसमें नौजवानों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि इन युवकों को पूर्व फौजी द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही थी। गोरख बाबा ही इन नौजवानों को पूर्व फौजियों से मिलवाता था।
बता दें कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब के नशा छुड़ाऊ केंद्रों को अवैध हथियारों के स्टोर रूम बना कर रख दिए थे। जो भी युवक नशा छुड़ाऊ केंद्र में इलाज करवाने आते थे उन्हें प्रताड़ना दी जाती थी। युवकों को अमृतपाल के अनुसार चलने के लिए कहा जाता था। अगर युवक उसकी बात नहीं मानता था तो उस पर अत्याचार किया जाता था। यह सारा मामला प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल एकेएफ नाम से अपनी एक फौज तैयार करने की तैयारी में था। अमृतपाल के साथियों द्वारा जो हथियार या शॉल इस्तेमाल किए जाते थे उन पर एकेएफ लिखा होता था।







