Tag: पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा

  • पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात

    You are currently viewing पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात

    Punjab CM Mann’s wife’s security increased, now 40 jawans will be deployed instead of 15

    पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में 15 की बजाएं 40 जवान तैनात होंगे। बता दें कि भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। गुरप्रीत कौर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। मान की पहली इंदरप्रीत कौर थीं, जिनसे उनका तलाक साल 2015 में हो गया था। इंदरप्रीत कौर वर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।

    दरअसल, उक्त निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को सीएम की पत्नी के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाने के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि “यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं, जो की बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि काफिले में चलने के लिए कोई गाड़ी या बस भी दी जाएं। एडीजीपी के द्वारा यह निर्देश 6 फरवरी को जारी किया गया था।