Tag: पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान, बोले- 31 मई तक छोड़ें पंचायती जमीन से कब्जे वरना डाले जाएंगे पुराने खर्चे और पर्चे

    You are currently viewing पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान, बोले- 31 मई तक छोड़ें पंचायती जमीन से कब्जे वरना डाले जाएंगे पुराने खर्चे और पर्चे

    Punjab CM Bhagwant Mann’s decree, said – leave the possession of Panchayati land till May 31 or else old expenses and pamphlets will be put

    पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान, बोले- 31 मई तक छोड़ें पंचायती जमीन से कब्जे वरना डाले जाएंगे पुराने खर्चे और पर्चे

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी और पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का चेतावनी भरा फरमान जारी किया है। मान ने 31 मई तक अवैध कब्जे छोड़ने को कहा है। मान ने ट्वीट  करते कहा है कि मैं उन लोगों से अपील करता हूं जिन्होंने सरकारी या पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, चाहे वे राजनेता हों या अधिकारी या कोई प्रभावशाली लोग, अपना अवैध कब्जा छोड़ दें और 31 मई तक जमीनों को सरकार को सौंप दें, नहीं तो पुराने खर्च और नए पर्चे डाले जा सकते हैं

    गौरतलब है कि मान सरकार ने पंजाब में 31 मई तक 5 हजार एकड़ पंचायती जमीन खाली कराने का टारगेट रखा है। हालांकि अभी तक सरकार सिर्फ 300 एकड़ जमीन ही छुड़ा सकी है। पंचायती विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल मोहाली, अमृतसर के अलावा कई जगहों पर जमीन खाली करा चुके हैं। हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें किसान यूनियन का भी विरोध झेलना पड़ा। जिसके बाद सीएम मान ने यह सीधी चेतावनी जारी कर दी है।

    पंजाब में सत्ता मिलने के बाद मान सरकार ने पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच की। इसमें पता चला कि करीब 50 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हैं। कब्जा करने वालों में नेता, रिटायर्ड अफसर और रसूखदार लोग शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन जमीनों का फायदा पंचायत को होना चाहिए। इसलिए इन्हें खाली करवाकर पंचायतों को सौंपा जाएगा। इसे वह आगे ठेके पर देकर खेती के जरिए कमाई कर सकेंगी।