Tag: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को दिया खुला चैलेंज, बोले- आओ हम पंजाब के मुद्दों पर लाइव बहस करें

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को दिया खुला चैलेंज, बोले- आओ हम पंजाब के मुद्दों पर लाइव बहस करें

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने एक बार फिर विरोधियों को आड़े हाथ लिया है। सीएम मान ने विरोधियों को चैलेंज कर पंजाब के मसलों पर खुली बहस करने का न्योता दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ”भाजपा प्रधान जाखड़ , अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वड़िंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला चैलेंज है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय आओ हम मीडिया के सामने बैठ कर पंजाब को अब तक किसने लूटा, भाई-भतीजे साले-जीजे, दोस्त, टोल प्लाजे, जवानी, किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी.. सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें। आप अपने साथ कागज भी ला करते हो पर मैं मुंह जुबानी ही बोलूंगा। इसके लिए 1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ वाला दिन ठीक रहेगा। आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा, मेरी तो तैयारी पूरी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।” 

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    You are currently viewing पंजाब CM ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

     

    • पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार को सहाकारिता विभाग के 272 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देकर सरकार का हिस्सा बनाया। इस अवसर पर CM ने कहा कि वह नौकरियां देने के मामले में एक मिनट भी खराब नहीं करना चाहते। क्यों कि पंजाब में नौकरियां देने का सिलसिला पिछली सरकारों ने पहले ही 72 साल लेट कर दिया है।

    आज 272 नियुक्ति पत्र जो उम्मीदवारों को दिए हैं। उन्हें खुशी है कि इनमें से 181 लड़के हैं जबकि 91 लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पंजाब में अब रिश्वत और सिफारिशों का दौर खत्म हो गया है। अब पंजाब में जो भी सरकारी नौकरी में आएगा वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से आएगा। पंजाब में नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी जा रही हैं।

    CM ने पटवारियों पर कहा कि जब परमात्मा ने आपको इतनी बड़ी कलम दे दी तो आपको शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आपके एक शब्द से जमीनों के झगड़े खत्म भी हो सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं यहां तक कि कत्ल भी हो सकते हैं। लेकिन पटवारियों ने खुद को खुदा ही समझना शुरू कर दिया था। लोगों को परेशान किया जा रहा था।

    यहां तक कि सरकार को भी आंखें दिखानी शुरू कर दी थीं। यदि इनके वेतन भत्तों में कोई कमी की हो तो बताएं। लेकिन मुझे कड़ा फैसला लेना पड़ा और हमने नए पटवारी भर्ती कर लिए। लेकिन पटवारियों के आगे झुके नहीं।

    भगवंत मान ने कहा कि 37000 हजार नौकरियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब गांवों में ढोल की थाप पर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जब गांव की लड़की पुलिस में इंस्पेक्टर लगती है को लड्डू बंटते हैं। पहले तो यह माहौल ही खत्म हो गया था। जैसे पिगी बैंक में पैसे डालते हैं वैसे ही रोजगार के कुज्जे में नियुक्तियों डाल रहे हैं। सभी उम्मीदवार ईमानदारी से बिना कुछ लिए दिए लोगों के काम करें। जब आप सभी लोगों के काम बिना पैसे के करेंगे तो लोग आपको दुआएं देंगे।