पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण
चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार लगातार शिक्षा में सुधारों का प्रयास कर रही है। जिसके तहत सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को ट्वीट कर दी। दरअसल, भगवंत मान का यह दौरा तब हो रहा है जब हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।
गौरतलब है कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इतना सुधार किया है कि दुनियाभर के लोग इन बदलावों को देखने आ रहे हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने ट्वीट के जरिए दी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भारत की यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूल देखने आई थीं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। अभी हाल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी हमारे स्कूल देखने आए थे। सोमवार 18 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कई अधिकारियों के साथ सरकारी स्कूलों को देखने आएंगे। वे यह देखने आ रहे हैं कि ऐसे सुधार किस प्रकार किए गए, क्योंकि उन्हें भी पंजाब के स्कूलों में ऐसा सुधार करना है।







