Tag: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

  • पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

    You are currently viewing पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

    ED raids house of former Punjab cabinet minister Bharat Bhushan Ashu and his close ones

    पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

    लुधियानाः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर पर ईडी वीरवार सुबह छापा मारा। इतना ही नहीं ईडी ने पूर्व मंत्री के करीबी और सहयोगियों कांग्रेस नेता सनी भल्ला और रमन सुब्रमणियम सहित कई ठेकेदारों पर भी उसी वक्त छापामारी की गई। बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब के मशहूर फूड ग्रेन स्कैम के संबंध में की गई है, जो आशु के फूड सिविल सप्लाइज, और कंस्यूमर मामलों के मंत्री रहने के दौरान हुआ था।

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह जैसे ही ईडी की रेड हुई तो आशु और उनके परिवार को घर के अंदर ही रोक दिया गया। ईडी अधिकारियों की अलग-अलग टीमों, जिनमें 150 से अधिक पैरामिलिटरी फोर्स के जवान शामिल थे, वीरवार सुबह लगभग 22 परिसरों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें लुधियाना और नवांशहर में कई घर, कार्यालय और कमर्शियल बिल्डिंग शामिल हैं। यह भी पता चला है कि आशु के पूर्व पी.ए इंद्रजीत इंदी और एक अन्य सहयोगी पंकज मल्होत्रा मीनू के यहां भी छापेमारी की गई है। जानकारी यह भी मिली है, कि ई.डी टीम ने दस्तावेजों की जांच कर कुछ कागज अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं इस मामले में ठेकेदार तेलू राम के घर भी ईडी ने रेड की है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ेगी और भी लोग जांच के दायरे में आ सकते हैं, खासकर कुछ कांग्रेस नेता।

    गौरतलब है कि भारत भूषण आशु टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। उन पर कई तरह की अवैध संपत्ति बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा आशु के करीबी मीनू मल्होत्रा का नाम भी टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है, कि दबिश के लिए लोकेशंस बढ़ रही है, जिसके चलते विभाग चंडीगढ़ से विशेष टीमें बुलाई जा रही है।