Tag: पंजाब के अबोहर सेक्टर में गलती से सीमा पार कर गया BSF जवान

  • पंजाब के अबोहर सेक्टर में गलती से सीमा पार कर गया BSF जवान, अब पाक रेंजर्स के कब्जे में

    पंजाब के अबोहर सेक्टर में गलती से सीमा पार कर गया BSF जवान, अब पाक रेंजर्स के कब्जे में

     

     

    फिरोजपुर : पंजाब सेक्टर में बुधवार को अनजाने में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गया और फिर जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। अभी तक बीएसएफ जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने वापस नहीं किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवान घने कोहरे के कारण गलती से दूसरी तरफ चला गया और बुधवार सुबह बेहद ख़राब विजिबिलिटी के कारण उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। बीएसएफ और पाक रेंजर्स संपर्क में हैं और रिहाई पर अपडेट का इंतजार है।

    पंजाब के अबोहर सेक्टर में पिछले हफ्ते एक दिसंबर को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर जीरो लाइन चेकिंग के दौरान एक जवान के दूसरी तरफ चले जाने के बाद यह इस तरह की दूसरी घटना है। हालांकि उस जवान को पाकिस्तान ने वापस सौंप दिया था। इसके लिए फ्लैग मीटिंग हुई थी और उसके बाद उसी दिन रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंपा था।

    बता दें कि 1 दिसंबर को पंजाब के अबोहर सेक्टर में पाकिस्तान की सीमा में बीएसएफ के जवान ने गलती से सरहद पार कर ली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और फिर 8 जवानों की टीम को भेजा गया था। जवानों की टीम फेंसिंग की दूसरी तरफ गईं, तब पता चला कि धुंध की वजह से एक जवान गलती से पाकिस्तान के इलाके में चला गया। जवान को पाक रेंजर्स से हिरासत में ले लिया था। लेकिन इसके बाद बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अफसरों की फ्लैग मीटिंग हुई और फिर जवान को सौंपे जाने पर सहमती बनी।