Tag: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

  • पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, फिल्म निर्देशक और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing पंजाबी इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, फिल्म निर्देशक और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत, पढें पूरी खबर…

    A wave of mourning prevailed in the Punjabi industry, film director and RJ Sukhdeep Sukhi died in a road accident, read the full news…

    पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, फिल्म निर्देशक और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत, पढें पूरी खबर…

     

    जालंधरः पंजाबी फिल्मों में एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक की भूमिका निभाने वाले जालंधर के युवा फिल्म निर्देशक और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह उर्फ सुखी का बुधवार देर रात निधन हो गया। बता दें की 23 नवंबर रात को जालंधर में हुए एक एक्सीडेंट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जालंधर रामा मंडी के जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद देर रात इलाज के दौरान उनकी  मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जानकारी अनुसार, सुखदीप सिंह उर्फ सुखी कॉलेज के समय से ही युवा दिलों की धड़कन थे। वह कॉलेज के समय से ही स्टेज परफॉर्मेंस करने लगे थे। कॉलेज में नाटकों से लेकर किसी कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करने के लिए हमेशा सुखी को ही याद किया जाता था। कॉलेज के बाद सुखी ने रेडियो की दुनिया में कदम रखा। रेडियो जॉकी के रूप में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद सुखी के अंदर से एक्टिंग का कीड़ा नहीं गया।

    गौरतलब है कि सुखदीप सिंह सुखी ने साल 2018 में फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने 2018 में पहली पंजाबी फिल्म ‘इश्क न होवे रब्बा’ का निर्देशन किया था, उसके बाद 2020 में उन्होंने बीकानेरी फीम और साल 2020 में ही नो..नो..नो फिल्म में बतौर डायरेक्टर अपनी भूमिका निभाई थी। फिल्म डायरेक्टर सुखदीप सिंह सुखी के नजदीकियों ने बताया कि छोटी उम्र में ही सुखी कई उपलब्धियां हासिल की थी। वह कला का धनी था। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले उसके माता-पिता का निधन हुआ था। उससे भी वह बहुत दुखी था। दोनों की एक के बाद एक मौत होने के वह टूट गया था, लेकिन अब खुद सुखदीप भी उन्हीं के पास चला गया।

  • पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, इस मशहूर अदाकारा का हुआ निधन

    You are currently viewing पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, इस मशहूर अदाकारा का हुआ निधन

    A wave of mourning prevailed in the Punjabi film industry, this famous actress passed away

    पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, इस मशहूर अदाकारा का हुआ निधन

     

    लुधियानाः मशहूर पंजाबी अदाकारा दलजीत कौर का वीरवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दलजीत कौर (69) पिछले लंबे समय से बीमार थी। वहीं, आज दोपहर 12 बजे दलजीत कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था। 1976 में उनकी पहली फिल्म ‘दाज’ रिलीज हुई थी। उन्होंने सुपरहिट पंजाबी फिल्मों पुत्त जट्टां दे, मामला गड़बड़ है, की बणु दुनिया दा, सरपंच और पटोला में नायिका की मुख्य भूमिका निभाई थी। दलजीत ने पंजाबी फिल्म सिंग वर्सेस कौर में गिप्पी ग्रेवाल की मां का किरदार निभाया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। 2001 में उन्होंने दोबारा फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया और उम्र के हिसाब से मां और अन्य भूमिका में नजर आईं थी।

    फिल्म अदाकार के साथ-साथ कबड्डी और हॉकी की नेशनल खिलाड़ी रही दलजीत कौर का जन्म 1953 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुा था। उनका कारोबार भी वहां पर ही था, लेकिन दिमाग की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण वह अपना पिछला सारा जीवन भूल चुकी थीं। इसके बाद वह मुंबई से लुधियाना के कस्बा गुरुसर सुधार बाजार में अपने रिश्तेदार के घर रहने लगी थीं। वैसे दलजीत कौर मूल रूप से लुधियाना के ही गांव एतिआणा की रहने वाली थीं, लेकिन उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी और पिछले करीब 12 सालों से गुरुसर सुधार में ही रह रहीं थी।