Tag: नौजवानों से की यह खास अपील

  • तरनतारन में पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, नौजवानों से की यह खास अपील

    You are currently viewing तरनतारन में पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, नौजवानों से की यह खास अपील

    DGP Gaurav Yadav arrived to inaugurate the police canteen in Tarn Taran, made this special appeal to the youth

    तरनतारन में पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन करने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, नौजवानों से की यह खास अपील

     

    तरनतारन: मंगलवार को तरनतारन पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने यहां पर मल्टीपर्पज हाल और पुलिस कैंटीन का उद्धघाटन किया और पुलिस कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को भी सुना। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि पंजाब पुलिस में 1000 से 1200 पोस्टें निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया करवाने के लिए पंजाब पुलिस में अब हर साल भर्ती की जाएगी। बताया जा रहा है कि हर साल

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी.जी.पी. गौरवा यादव ने कहा कि अब पंजाब पुलिस में 10,000 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती मुकम्मल हो चुकी है, जिससे थाने में पुलिस कर्मचारियों की कमी भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने पंजाब के नौजवानों से अपील की है कि रोजगार के अवसरों का लाभ उठाए और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य से नशा और गैंगस्टरों को जल्द से जल्द खत्म करने का संकल्प है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों को पंजाब लाने के लिए रैड कार्रनर नोटिस ओपन किए हुए है तथा केंद्र सरकार व इंटरपोल से तालमेल करके जल्दी जल्दी से लाया जाएगा।

    अवैध हथियारों के एक सवाल पर डीजीपी यादव ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध हथियारों की समस्या से सख्ती से निपटा जा रहा है। इसके अलावा गन हाउसों की जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जारी हथियारों के लाइसेंसों का 3 माह के भीतर वापस वेरीफिकेशन करवाई जाएगी। बार्डर सिक्योरटी फोर्स से तालमेल करके सरहद पार से आने वाले नशीले पदार्थों और हथियारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीमा पार निगरानी की जा रही है, इसलिए नाकाबंदी को भी बढ़ा दिया गया है।