निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर
लुधियानाः सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर राज्य के कई निजी स्कूलों ने मनमर्जी करते हुए सोमवार को अपने स्कूल खोल लिए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए शिक्षामंत्री शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस अब ऐसे स्कूलों के खिलाफ एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं इस संबंध में रोपड़ के एक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि सर्दियों के कारण पंजाब में 8 जनवरी तक छुटि्टयां हैं। इस बीच कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जिन्होंने शिक्षा मंत्री के आदेश न मानते हुए सोमवार को स्कूल खोल लिए।
मिली जानकारी के अनुसार इस बीच रोपड़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने रोपड़ में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर भी दिया है और जवाब न मिलने पर स्कूल के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी स्कूल 8 जनवरी से पहले खुल रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके प्रबंधकों को स्कूल खोलने का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब में लगतारा पड़ रही ठंड को देकते हुए सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूली छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले 2 जनवरी तक अवकाश घोषित किए, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं होने पर 1 जनवरी को अवकाश की समय सीमा को बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी है।







