Tag: निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

  • जालंधर में अवैध निर्माणों में पर फिर चला पीला पंजा, निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

    You are currently viewing जालंधर में अवैध निर्माणों में पर फिर चला पीला पंजा, निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

    Yellow paw again in illegal constructions in Jalandhar, Corporation started machine at 50 illegal shops .. Read where the action was taken

    जालंधर में अवैध निर्माणों में पर फिर चला पीला पंजा, निगम ने 50 अवैध दुकानों पर चलाई मशीन.. पढ़ें कहां हुई कार्रवाई

     

    जालंधरः महानगर में नगर निगम द्वारा शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत शुक्रवार को एक बार फिर से निगम का पीला पंजा अवैध दुकानों पर चला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि निगम बिल्डिंग ब्रांच ने यह कार्रवाई संसारपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मशीनों की मदद से यहां सरदार अमर सिंह गेट पास 50 दुकानें गिरा दी हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव संसारपुर में 50 दुकानों का एक पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। डिमोलिशन की कार्रवाई से पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। संसारपुर में जहां आज नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की है वहां पर पुरानी दीवार की आड़ में अवैध तरीके से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के पास पहुंची। उन्होंने शिकायत मिलने के बाद बिल्डिंग ब्रांच को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिकान को नोटिस जारी करने को कहा था।

    इस संबंधी जानकारी देते डिमोलिशन करने पहुंचे एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेश पर अवैध निर्माण गिराया गया है। बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध तरीके से बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर नोटिस जारी किया था और निर्माण के संबंध में दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था, लेकिन मालिकान ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही कोई दस्तावेज दिखाए। बता दें कि दो दिन पहले शहर के प्रताप बाग में पूर्व मंत्री का संरक्षण प्राप्त एक व्यक्ति की अवैध निर्माण गिराया था।