नामी गैंगस्टरों ने मांगी युवक से 1.50 करोड़ की फिरौती, वाट्सएप काल से दी जान से मारने की धमकी… पढ़ें पूरी खबर
गुरदासपुरः पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसके तहत आए दिन वारदातें हो रही हैं वहीं पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। बुधवार को भी गुरदासपुर के युवक से गैंगस्टरों ने वाट्सअप काल के जरिए डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी। न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसके बाद युवक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित युवक की पहचान सिमरजीत सिंह व गुरदयाल सिंह निवासी संगलवुरा रोड के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में सिमरजीत सिंह पुला गुरदयाल सिंह निवासी संगलपुरा रोड गुरदासपुर ने बताया कि तीन दिन पहले उसे गैंगस्टर सुख भिखारीवाल निवासी गांव भिखारीवाल और उसके साथी गैंगस्टर लवदीप सिंह उर्फ लवी निवासी नबीपुर हाल निवासी न्यूजीलैंड की वाट्सएप काल व मैसेज आए थे। जिसमें गैंगस्टरों ने जानी व माली की धमकियां देते हुए उससे एक करोड़ 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। उधर, एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि युवक के बयानों के आधार पर दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।







