Tag: नशा तस्करों की गैंग के खिलाफ स्टोरी रूपी खबर चलाने पर समाचार पत्र के मुख्य संपादक के घर रात को सोते हुए ईंट पत्थरों से हमला करने वाले की सी.सी.टी.फुटेज आई सामने पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • नशा तस्करों की गैंग के खिलाफ स्टोरी रूपी खबर चलाने पर समाचार पत्र के मुख्य संपादक के घर रात को सोते हुए ईंट पत्थरों से हमला करने वाले की सी.सी.टी.फुटेज आई सामने पुलिस ने दर्ज किया मामला

    नशा तस्करों की गैंग के खिलाफ स्टोरी रूपी खबर चलाने पर समाचार पत्र के मुख्य संपादक के घर रात को सोते हुए ईंट पत्थरों से हमला करने वाले की सी.सी.टी.फुटेज आई सामने पुलिस ने दर्ज किया मामला

     

    नशा तस्करों की गैंग के खिलाफ स्टोरी रूपी खबर चलाने पर समाचार पत्र के मुख्य संपादक के घर रात को सोते हुए ईंट पत्थरों से हमला करने वाले की सी.सी.टी.फुटेज आई सामने पुलिस ने दर्ज किया मामला

    👉 *घर पर हमला करने के तुरंत बाद खौफ पैदा करने के लिए समाचार पत्र के कार्यालय के बाहर लगा धार्मिक गुरुओं व देवी देवताओं के बधाई संदेश बोर्ड फाड़ने की सी.सी.टी.वी फुटेज भी आई सामने*

    👉 *करीबी सूत्रों ने बताया कि पत्रकारिता की आवाज को दबाने के लिए नशीले इंजेक्शन रख कर फंसाने की गैंग बना रहा हैं योजना*

    👉 *नशा तस्करों के आपसी नंबरों के मिलान से बड़े नेटवर्क को किया जा सकता है बेनकाब*

    👉 *आदरणीय मुख्यमंत्री पंजाब स.भगवंत सिंह मान व डी.जी.पी से पत्रकार साथियों सहित मिलकर जल्द नशा तस्करों की गैंग को किया जाएगा बेनकाब*

    👉 *लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के घर हमला करने वालों की सी.बी.आई से हो जांच तो तुरंत पंजाब स्तर पर बड़े नेटवर्क को किया जा सकता है बेनकाब*

    MBD WEB NEWS जालंधर 25 नवंबर ; उजाला केसरी समाचार पत्र की और से जालंधर के अमरीक नगर में चिट्टे की सप्लाई को लेकर एक स्टोरी रूपी खबर बुधवार 22 नवंबर 2023 को प्रकाशित की गयी थी।
    इस खबर में अमरीक नगर की गलियों से पीली मिट्टी ग्रांउड उपकार नगर मट्टशाह मुस्लिम कालोनी संतोषी नगर व अजीत नगर की गलियों से 40 क्वार्टर के आस पास धड़ल्ले से बिक रहे चिट्टे की सप्लाई का उल्लेख किया गया था ताकि सिसक सिसक कर मरने को मजबूर हुई जवानी को बचाया जा सके और आस पास में बढ़ रही कत्लेआम, छीना झपटी, लूटपाट व डकैतियों की वारदातों पर लगाम लग सके।
    इस खबर के प्रकाशित होने के बाद देर रात 22/11/2023 को नीरज जिंदल व उनके परिवार पर घर सोते हुए 1 बज कर 10 मिंट पर यानि कि 23 नवंबर की सुबह 1बज कर 10 मिंट पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से संबंधित राष्ट्रीय समाचार पत्र उजाला केसरी के मुख्य संपादक नीरज जिंदल के घर ईंट पत्थरों से हमला किया गया जिस में ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी जब देखा गया तो कोई दिखाई नही दिया ऐसा लगा जैसे किसी ने कोई बंब चलाया हो लेकिन जब 23/11/2023 को सुबह बच्चों के स्कूल जाने के समय मुख्य दरवाजे को खोल कर बाहर निकले तो परिवार के सदस्य बाहर के दृश्य को देखकर कर चकित रह गए ईंट पत्थरों से रात के अंधेरे में सोए हुए घर पर हमला कर खिड़कियों के शीशे तोड़ कर हमलावर फरार हो चुके थे लेकिन जब आस पास के सी.सी.टी.वी फुटेज चैक किए गए तो तीन हमलावरों की और से ईंट पत्थरों से हमला करने की वीडियो सामने आई है जिस से साफ हो रहा है कि मीडिया की आवाज को दबाने व दहशत पैदा करने की नियत से हमला किया गया है जिसकी वीडियो संबंधित थाने रामामंडी को दे दी गयी है।
    हमला करने वाले आरोपी हमला करने के तुरंत बाद पीली मिट्टी ग्रांउड से होते हुए फिर उजाला केसरी समाचार पत्र के कार्यालय के बाहर पहंचे वहां पर इन तीनों आरोपियों की और से वहां पर उजाला केसरी समाचार पत्र की और से लगाया गया गुरूओ व देवी देवताओं के त्योहारों से संबंधित बधाई संदेश धार्मिक बोर्ड तक फाड़ डाला गया ताकि दहशत का माहौल पैदा किया जाए जिसकी सी.सी.टी.वी.फुटेज में तीन युवक जिनमें शिवम पुत्र राजकुमार, गौतम पुत्र प्रदीप काका, तोता उर्फ राजा पुत्र जंगी शरेआम देवी देवताओं व गुरूओ के धार्मिक त्यौहारों से संबंधित बधाई संदेश बोर्ड को फ़ाड़ रहे है।
    इस बाबत जानकारी देते हुए नीरज जिंदल ने बताया कि ऐसी घटना से परिवार के सदस्यों में डर का माहौल बना हुआ है बच्चे पूरी तरह सहमे हुए हैं और अब करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंग के लोग आपके घर, बाईक जा दफ्तर में नशीले इंजेक्शन रख कर आप को फंसाने की योजना बना रहे हैं ताकि आप के समाचार पत्र और पत्रकारिता की आवाज को बदनाम कर दबाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि पत्रकार की आवाज को दबाने के लिए तथा डर व दहशत का माहौल पैदा करने के लिए इस प्रकार का हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता अर्थात मीडिया की हत्या है उन्होंने कहा ऐसी घटना की सी.बी.आई जांच अनिवार्य है ताकि पत्ता लग सके कौन से नामी नशा तस्कर,गैंगस्टर,बैंक डकैतियों व शराब तस्करी में शामिल ऐसे लोगों को शहर देकर हमले करा कर शहर का माहौल खराब कर रहे है।
    उन्होंने कहा मेरी और से जो खबर प्रकाशित की गयी थी उसमें अमरीक नगर की गलियों में सप्लाई हो रहे चिट्टे की सप्लाई का उल्लेख किया गया ना कि किसी व्यक्ति विशेष को टारगेट किया गया था। उन्होंने कहा रात को सोते हुए ऐसा हमला करने से साफ हो रहा है कि यह हमला क्यों गया है और ऐसे लोगों का क्या मकसद था।
    उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री आदरणीय मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान व डी.जी.पी पंजाब से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि आगे से कोई पत्रकार की आवाज को दबाने की हिम्मत ना कर सके तथा साथ ही गुरूओ व देवी देवताओं के बधाई संदेश बोर्ड को फ़ाड़ कर धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचा सके।
    उन्होंने कहा बहुत जल्द मीडिया साथियों को साथ लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री व डी.जी.पी से मिला जाएगा जिसमें अमरीक नगर से पंजाब की गलियों तक नशा पहुंचाने वाले नामी नशा तस्करों व एन.डी.पी.एस एक्ट में शामिल, लूटपाट की वारदातें में शामिल व अवैध असले के साथ गुंडागर्दी कर माहौल खराब करने वाले तथा पत्रकारिता व उजाला केसरी समाचार पत्र की आवाज को दबाने के लिए नशीले इंजेक्शन नीरज जिंदल के घर, बाईक व दफ्तर में रख कर फंसाने की योजना बनाने वाले को बहुत जल्द बेनकाब किया जाएगा।
    उन्होंने कहा हमला करने वालों का शोर है कि हमारी उपर तक सेटिंग हैं कोई भी हमारा कुछ नहीं बिगाड सकता। उन्होने कहा यह केवल एक भ्रम है क्योंकि अगर गहनता से जांच होती है तो पंजाब स्तर पर बड़े नेटवर्क को बेनकाब होने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि इसमें हमला करने व कराने वालों से लेकर उनका साथ देने वाले नामी नशा तस्करों का असली चेहरा भी जल्द बेनकाब हो सकता है।
    उन्होंने मीडिया जगत से जुड़े सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा इनके प्रयास से घर पर हमला करने व धार्मिक बोर्ड फाड़ने वालों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एफ.आई.आर नंबर 0320 IPC 341, 427, 506, 34 के अधीन दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।