Tag: नदी में समा गया करोड़ों की लागत से बना पुल

  • नदी में समा गया करोड़ों की लागत से बना पुल, टूटने का Video आया सामने

     

     नदी में समा गया करोड़ों की लागत से बना पुल, टूटने का Video आया सामने

     

    सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल भरभराकर नदी में समा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिलर बह जाने की वजह से पुल नदी में समा गया।

     

    नदी में टूटकर गिरा पुल। - India TV Hindi

    नदी में टूटकर गिरा पुल।

    अररिया: जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुलिस भरभराकर नदी में समा गया। ये पुलिस अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। बताया जा रहा है कि बकरा नदी पर मौजूद इस पुल के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

    विधायक ने अनियमितता का लगाया आरोप

    वहीं इस घटना पर सिकटी विधायक ने कहा कि पुल के पिलर बनाने में अनियमितता बरती गई, इसलिए पुल बह गया। अगर विभागीय अधिकारी के आंखों पर संवेदक की मेहरबानी का पर्दा नहीं पड़ता तो आज बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी के गर्भ में नहीं समाता। जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं, आज सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया।

    अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को गिरकर ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया. सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है.