नकोदर में हुआ बड़ा हादसा, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, 4 युवतियां गंभीर रूप से घायल
नकोदरः जालंधर के अंतर्गत आते नकोदर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित गांव धालीवाल के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब स्विफ्ट और इनोवा कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लड़कियां गंभीर रूप घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि घायल हुई युवतियों को उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखत हुए उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नकोदर-फगवाड़ा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक स्वीफ्ट कार और इनोवा में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दो नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वहीं घटना संबंधी जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में 2 नौजवान मृत हालत में आए थे और 4 लड़कियां गंभीर घायल थी, जिन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर किया गया है। उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।







